हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: WTC फाइनल में कौन-कौन? भारतीय टीम पक्की, 2 में छिड़ी जंग

विज्ञापन

WTC Final 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की रेस अब रोमांचक हो चली है। टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। फिलहाल प्वाइंट टेबल में भी भारतीय टीम 74 अंक के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के बाद प्वाइंट टेबल में बदलाव देखने को मिला था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल से अब इंग्लैंड और पाकिस्तान टीम की विदाई होती हुई दिख रही है।

क्योंकि ये दोनों टीमें उलटफेर का शिकार होती हुई दिखाई दी। जहां एक तरफ पाकिस्तान को बांग्लादेश ने उसके घर पर ही हराया था, तो वहीं श्रीलंका ने आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज की थी। जिसके बाद से प्वाइंट टेबल काफी बदल गई। प्वाइंट टेबल में अब श्रीलंका पांचवें स्थान पर आ गई है। इसके अलावा इंग्लैंड छठे स्थान पर खिसक गई है।

वीडियो में देखें पूरी वीडियो…

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola