
WTC Final 2025: अभी तक तय नहीं साउथ अफ्रीका की जीत, 5 बार जीता हुआ मैच गंवाया
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका ने वैसे तो डब्ल्यूटीसी फाइनल पर अपनी पकड़ काफी ज्यादा मजबूत कर ली है। अब साउथ अफ्रीका को मैच जीतकर इतिहास रचने के लिए 69 रन की दरकरार है और उसके हाथ में 8 विकेट भी है, लेकिन फिर साउथ अफ्रीका का अभी तक जीतना तय नहीं है क्योंकि असल वजह है उसका इतिहास। साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी साल 1998 में जीती थी उसके बाद से कई बार टीम सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंची और जीत नहीं पाई। कई मैच ऐसे भी हुए जिनमें साउथ अफ्रीका की जीत तय मानी जाती थी लेकिन अंत में टीम को हार का सामना करना पड़ता था।
टी20 विश्व कप 2024 में भी साउथ अफ्रीका के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। जब फाइनल में टीम को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, इस मैच में एक समय साउथ अफ्रीका की टीम टीम इंडिया से काफी आगे थी, लेकिन फिर मैच ऐसा पलटा कि अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा। अब देखने वाली बात होगी कि डब्ल्यूटीसी फाइनल को साउथ अफ्रीका कितनी आसानी से जीतती है?
वीडियो में देखें पूरी जानकारी….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: