WTC Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस अब रोचक होती जा रही है. बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद अब कई टीमों की राह आसान हो गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की साइकिल में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर है और बांग्लादेश उनसे ऊपर है. हालांकि, भारतीय टीम अभी भी फाइनल की रेस में बनी हुई है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड WTC फाइनल की रेस से बाहर हो गई है. कुल 9 टीमें मौजूदा WTC साइकिल का हिस्सा हैं, जिसमें से 7 टीमें अभी भी फाइनल की दौड़ में हैं. आइए जानते हैं कि किस टीम को कितनी जीत की जरूरत है.

WTC फाइनल के लिए हर टीम का समीकरण

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को अपने 9 मैचों में से 8 जीतने की जरूरत है. बांग्लादेश को 7 मैचों में से कम से कम 5 जीतने होंगे. पाकिस्तान को अपने सभी 7 मुकाबले जीतने होंगे, वहीं श्रीलंका को 8 में से 7 मैच किसी भी हालत में जीतने पड़ेंगे. फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड को 10 में से 7 मैच जीतने की सख्त जरूरत है और ऑस्ट्रेलिया को 13 मैचों में 8 जीत की आवश्यकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली क्यों पहनते हैं सिर्फ ’18’ नंबर की जर्सी? द रन मशीन ने खुद बताई असली वजह

---विज्ञापन---