world test championship

VIDEO: 'WTC में होने चाहिए दो ग्रुप', क्या ICC मानेगा इस पूर्व क्रिकेटर की मांग?

World Test Championship: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर कई सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें रोमांच बढ़ाने के लिए 10 टीमों को 5-5 टीमों के दो ग्रुप में बांट देना चाहिए।

World Test Championship 2023-25: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 का फाइनल जून में खेला जाएगा। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार इसके फाइनल में पहुंचने की ओर अग्रसर है। जबकि दूसरी फाइनलिस्ट टीम के लिए कई टीमों के बीच जंग जारी है। इस चैम्पियनशिप को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कुल 10 टीमों को शामिल करना चाहिए और 5-5 टीमों के दो ग्रुप बनाने चाहिए। बासित अली का मानना है कि ऐसा करने से टेस्ट क्रिकेट पहले से ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा। बता दें कि फिलहाल WTC में 9 टीमें भाग ले रही हैं। वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ