World Test Championship की अंकतालिका में बड़ा उलटफेर हुआ है। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज की टीम को 40 रन से हराकर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से सीरीज जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान से ऊपर पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका की टीम 7वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है। टीम ने अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 2 में जीत और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका की मौजूदा पीसीटी 38.89 है।
वहीं, पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में 6वें स्थान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 2 मैच जीते हैं और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की मौजूदा पीसीटी 36.66 है। पाकिस्तान को अभी बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। इनमें जीत दर्ज करके पाकिस्तान अपनी पीटीसी को सुधार सकता है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया पहले स्थान पर मौजूद है। भारत ने अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 मैच टीम ने जीते हैं, जबकि 2 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत की पीसीटी 68.51 है। भारतीय टीम को अभी बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। इन मैचों में अच्छे प्रदर्शन से टीम इंडिया एक बार फिर से फाइनल तक पहुंच सकती है। लेकिन साउथ अफ्रीका की जीत ने भारत पर खतरा पैदा कर दिया है। अब टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचने का क्या समीकरण है, इसे वीडियो में देखिए।
ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir का टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर चढ़ गया जादू, अब ऋषभ पंत ने भी शुरू कर दी गेंदबाजी
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
17 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines