Asia Cup 2026: एसीसी महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है. हरमनप्रीत कौर की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया के पास इस बड़ा खिताब जीतने का बहुत अच्छा मौका है. इस बीच चर्चा ये भी चल रही है कि अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीत भी लिया, तो भी उन्हें ट्रॉफी नहीं मिल पाएगी. इस रिपोर्ट ने सभी के ही होश उड़ा दिए है. फैंस अब इस हैरान करने वाली खबर के पीछे का कारण भी जानना चाहते हैं.
टूर्नामेंट जीतने के बाद भी टीम इंडिया को ट्रॉफी मिलना मुश्किल!
टीम इंडिया अगर एसीसी महिला एशिया कप 2026 जीत भी गई, तो भी उन्हें ट्रॉफी मिलना मुश्किल है. दरअसल एसीसी के प्रमुख अभी भी पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ही है. ऐसे में टीम इंडिया उनके हाथों से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन नक़वी एक बार फिर से जिद करने वाले हैं कि वो ही ट्रॉफी देंगे. ऐसे में टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिलेगी.
कुछ ऐसा ही पिछले साल पुरुष एशिया कप के दौरान भी देखने को मिला था. जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीत लिया था. लेकिन उसके बाद भी उन्हें एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिल सकी. एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ही ट्रॉफी लेकर चले गए. आज तक वो ट्रॉफी चैंपियन टीम को नहीं मिल सकी.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: फाइनल मैच के दूसरे दिन चमके ये 5 खिलाड़ी, अकेले दम पर किशन ने कर दिया खेल
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
40 mins agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
13 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
21 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 day agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 days agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines