गाजियाबाद में लव मैरिज के 6 महीने बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है. 6 महीने पहले की लव मैरिज फिर आधी रात छत से गिरने का वीडियो आया और 4 दिन बाद महिला की मौत हो गई. गाजियाबाद के मुरादनगर में नवविवाहिता कृति सिंह के संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतिका के भाई ने पति गौरव समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बहन को दूसरी मंजिल से नीचे धकेलने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें महिला रात के वक्त दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिरती नजर आती है. अब इसी सीसीटीवी और दूसरे सबूतों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र के नेहा पेंट हाउस मेन रोड इलाके का है. मृतका की पहचान आकृति सिंह के रूप में हुई है. आकृति की शादी गौरव से हुई थी. परिवार के मुताबिक दोनों ने करीब 6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी. शादी के कुछ ही महीनों बाद आकृति की मौत हो गई और अब इस मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज, उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगा दिया है.
मृतिका आकृति के भाई प्रभात का आरोप है कि शादी से पहले ही गौरव और उसके परिवार की तरफ से ₹30 लाख नगद और स्कर्पियो एंड गाड़ी की मांग की गई थी. परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह इतनी बड़ी रकम या गाड़ी दे सके. इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ और मुरादनगर थाने में समझौता भी हुआ. इसके बाद शादी टूट गई लेकिन गौरव और आकृति के बीच बातचीत जारी रही.
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
17 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
21 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 day agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines