West Indies vs South Africa T20i Series: पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज की टीम ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया था। टीम को ग्रुप स्टेज में आयरलैंड और स्कॉटलैंड से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। टीम सुपर-12 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन अब विंडीज की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा धमाका करते हुए चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। विंडीज ने साउथ अफ्रीका को टी-20 सीरीज में रौंद डाला।
वेस्ट इंडीज दौरे पर गई साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ विंडीज ने टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम 2-0 से आगे हो गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम ने 16 रन से जीत हासिल की। इस मैच में वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 207 रन जड़े।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: शाहीन अफरीदी के उपकप्तानी विवाद में कूदा PCB, बता दिया कौन सही…कौन गलत
जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट पर 191 ही बना सकी। वेस्ट इंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 38 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 67 रन की पारी खेली। काइल मेयर्स ने 16 गेंदों में 32, आंद्रे फ्लेचर ने 18 गेंदों में 29 और रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट निकाले।
ये भी पढ़ें: T20 WC से पहले निकली इंग्लैंड की हेकड़ी, IPL के बीच खिलाड़ियों को वापस बुलाया… अब पछता रहे
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
22 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 day agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 day agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 day agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
2 days agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 days agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines