
WI vs AUS: 2 दिन में अंपायर से हुई 5 बड़ी गलती! टेस्ट मैच में जमकर मचा बवाल
WI vs AUS: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच सुर्खियों में है। थर्ड अंपायर के गलत फैसलों को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
WI vs AUS: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारबाडोस में खेला जा रहा है। दो दिन के खेल में अब तक कुल 24 विकेट गिर चुके हैं। फास्ट बॉलर्स का जलवा देखने को मिल रहा है। हालांकि, थर्ड अंपायर के गलत फैसलों की वजह से भी यह मैच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। एलेक्स कैरी द्वारा पकड़े गए शाई होप के कैच को लेकर खूब बवाल मचा।
Oh my god. Umpiring at its poorest.
Australia has lost this review. They didn’t continue with the ball tracking despite a clear gap between ball and bat.#AusvsWI #WIvsAus pic.twitter.com/gVeV1iU0lL
— Dr Balraj | બલરાજ (@balrajshukla) June 26, 2025
दरअसल, वीडियो में साफतौर पर दिखा रहा था कि कैच पकड़ते हुए गेंद का कुछ हिस्सा जमीन पर लग गया था। हालांकि, इसके बावजूद अंपायर ने होप को आउट करार दे दिया। इसके साथ ही टेस्ट के पहले दिन ट्रेविस हेड के कैच पर भी विवाद हो गया था। कैरेबियाई टीम के कप्तान रोस्टन चेज का बल्ला लगने के बावजूद उन्हें आउट दे दिया गया। एक गेंद कैमरून ग्रीन के पैड पर आकर लगी और वह साफ आउट दिख रहे थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: