हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

VIDEO: विराट कोहली को क्यों आया था खलील अहमद पर गुस्सा? अब सामने आई बड़ी वजह

Virat Kohli: विराट कोहली और खलील अहमद के बीच सीएसके बनाम आरसीबी मैच के बाद कहासुनी हो गई थी, जिसकी वजह अब सामने आई है।

विज्ञापन

Virat Kohli: आईपीएल 2025 में 28 मार्च को सीएसके बनाम आरसीबी के बीच मैच खेला गया था। आरसीबी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और 17 साल बाद चेन्नई की धरती पर जीत दर्ज की। इस जीत से पहले आरीसीबी ने आखिरी बार चेन्नई की धरती पर साल 2008 में जीत दर्ज की थी। मैच के बाद विराट कोहली और खलील अहमद के बीच कहासुनी देखी गई थी। जब विराट कोहली अपनी टीम के साथ मैच के बाद हैंड शेक करने आए तब खलील अहमद से उनकी बातचीत हुई।

इस दौरान खलील थोड़े गुस्से में भी दिखे थे। दरअसल खलील ने विराट कोहली को बाउंसर करने के बाद अपनी आंखों से घूरा था, जिसके बाद शायद विराट कोहली उनकी इन हरकतों से नराज हो गए थे। हालांकि खलील ने मैच के बाद विराट कोहली को मनाने की भरपूर कोशिश की। विराट जब रविंद्र जडेजा से बात कर रहे थे। तब खलील विराट के पास पहुंचे थे। दोनों के बीच फिर बातचीत भी हुई थी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola