देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी अपनी नियुक्ति को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं. लेकिन देश के युवाओं और CJP के समर्थकों ने भी उन पर निशाना साधा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को कुछ भाजपा नेताओं के परिवारों से भी खूब समर्थन मिला. इन्हीं नेताओं में एक उत्तर प्रदेश में भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह हैं, जिनकी बेटी यशस्विनी राजे सिंह ने CJP को खुला समर्थन देते हुए प्रह्लाद जोशी की बतौर शिक्षा मंत्री नियुक्ति पर सवाल उठाए. यशस्विनी ने प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति को ‘भद्दा मजाक’ बताया है. उन्होंने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया था.
बेटी की टिप्पणी पर पिता की प्रतिक्रिया
अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में यशस्विनी ने भाजपा सरकार पर तंज कसा और नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठाए. वहीं प्रह्लाद जोशी पर यशस्विनी के कमेंट को लेकर जब विक्रम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यशस्विनी उनकी राजनीति से दूर रहती है और वह उनसे राजनीति पर कोई बात भी नहीं करती है. वह परिवार के साथ नहीं रहती, बल्कि भरतपुर में अकेले रहती है. वह खुद को परिवार के राजनीतिक माहौल से दूर रखती है. न ही वह उनकी राजनीतिक गतिविधियों में रुचि लेती है. देखें News 24 की ये स्पेशल वीडियो रिपोर्ट और जानें कि यशस्विनी का प्रह्लाद जोशी को लेकर क्या कहना है?
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
5 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
17 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
19 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
20 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines