हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रामलीला मैदान की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली के बाद भीड़ की संख्या को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. विपक्ष जहां रैली में भारी जनसमर्थन मिलने का दावा कर रहा है, वहीं बीजेपी नेताओं ने भीड़ के दावों पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली के बाद भीड़ की संख्या को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. (Photo: News24)

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली के बाद भीड़ की संख्या को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. विपक्ष जहां रैली में भारी जनसमर्थन मिलने का दावा कर रहा है, वहीं बीजेपी नेताओं ने भीड़ के दावों पर सवाल उठाए हैं. इस बीच रैली को कवर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजीत त्रिवेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि भीड़ को लेकर सुबह से शाम तक अलग-अलग दावे सामने आते रहे. उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान 28 हजार लोगों की मौजूदगी का आंकड़ा बताया गया था और ड्रोन के जरिए भीड़ का आकलन किए जाने की बात कही गई थी. वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से एआई से तैयार तस्वीर का हवाला दिए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया. पत्रकार के मुताबिक, बीजेपी के अलग-अलग नेताओं के बयानों में भी अंतर देखने को मिला. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रैली में मौजूद भीड़ को किसी एक राजनीतिक दल से जोड़कर देखना सही नहीं होगा, क्योंकि इसमें कई दलों के समर्थक शामिल थे. सुबह करीब 9 बजे रामलीला मैदान पहुंचने वाले पत्रकार ने कहा कि कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होना था और उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को देखा. फिलहाल, रैली में वास्तव में कितने लोग शामिल हुए, इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola