हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स से क्यों नहीं मिलाया हाथ? कप्तान गिल ने दिया जवाब

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

Ravindra Jadeja: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच का नतीजा ड्रॉ रहा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 358 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 669 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। जिसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने अंत तक खेलकर मैच ड्रॉ करा दिया। हालांकि मैच के आखिरी चरण में बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा से बात की थी और मैच ड्रॉ करने के लिए कहा था। लेकिन जडेजा ने स्टोक्स की बात नहीं मानी और आगे खेलना जारी रखा। अब गिल ने बताया है कि जडेजा ने स्टोक्स से हाथ क्यों नहीं मिलाया। दरअसल गिल ने बताया कि ये कॉल जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का था। वो 90 के आसपास बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में वह 100 के करीब थे। इसलिए दोनों खिलाड़ियों ने आगे खेलने का फैसला किया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola