हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rahul Gandhi ने Wayanad से क्यों की ED की छापेमारी वाली पोस्ट? Video से समझें पूरा मामला

Rahul Gandhi ED Raid: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ईडी रेड का दावा कर सियासी गलियारों में नई सुर्खियां छेड़ दी है। वे केजरीवाल की तरह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ईडी के रेड का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ED Raid Post: राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट कर राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया कि ईडी जल्द ही उनके घर पर रेड करने वाली है क्योंकि उन्हें चक्रव्यूह को लेकर बयान दिया है। उन्होंने रात में 2 बजे वायनाड से पोस्ट क्यों की? इसको लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। उनके दावों पर न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि ये ठीक वैसा ही दावा है जैसा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया था। केजरीवाल भी अपनी और अपने नेताओं की गिरफ्तारी से पहले कहा था कि ईडी जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लेगी।

ऐसे में अब राहुल गांधी का यह दावा कई सारे सवाल खड़े कर रहा है। कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि उन्हें अरेस्ट नहीं किया जा सकता क्योंकि वे नेता प्रतिपक्ष हैं और कैबिनट मंत्री के बराबर का दर्जा रखते हैं। बता दें कि इस देश में दो मुख्यमंत्रियों को अब तक ईडी अरेस्ट कर चुकी है। पहले हेमंत सोरने और दूसरे अरविंद केजरीवाल। अरविंद केजरीवाल तो अभी भी सीएम हैं इसके बावजूद वे जेल में बंद है। वहीं हेमंत सोरेन ने पहले सीएम पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद ईडी ने उनको अरेस्ट कर लिया।

2 बजे ही ये पोस्ट क्यों किया?

राजीव रंजन ने कहा कि जब एक निर्वाचित सीएम जेल में रह सकता है तो ED राहुल गांधी पर कार्रवाई क्यों नही कर सकती। बता दें कि 2 साल पहले भी नेशनल हेराल्ड केस में ED ने राहुल गांधी से लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद से ही ये मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में है। इसके अलावा ईडी की ओर से अभी कोई नोटिस भी पूछताछ के लिए जारी नहीं किया गया है। ऐसे में उनका सोशल मीडिया पर ये पोस्ट करना थोड़ा सा लोगों को अजीब लग रहा है। वहीं दूसरी बात ये कि उन्होंने वायनाड जाकर रात में 2 बजे ही ये पोस्ट क्यों किया? ये भी समझ से परे है।

4 राज्यों के चुनाव की तैयारी

वहीं इस साल के आखिर तक हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने हैं। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 99 सीटें मिली तो कार्यकर्ताओं के लिए ये एक संजीवनी की तरह काम कर रहा है। चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कहकर राहुल गांधी जनता को यह बताना चाहते हैं कि किस तरह मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं पर हमले के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें