IPL 2026: टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने दोबारा राजस्थान रॉयल्स टीम का साथ पकड़ा था। आईपीएल 2025 की तैयारियों के लिए वो बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को भी साथ लाए। हालांकि इन दोनों की मौजूदगी के बाद भी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। राजस्थान की टीम ने पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर फिनिश किया। जिसके बाद अब आईपीएल 2026 की तैयारियों के पहले राहुल द्रविड़ ने राजस्थान टीम का साथ छोड़ दिया है। फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं।
राहुल द्रविड़ ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने हेड कोच राहुल द्रविड़ का रोल बदलने का फैसला किया। मैनेजमेंट द्रविड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपना चाहता था, लेकिन राहुल ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया। टीम मैनेजमेंट हेड कोच की भूमिका में एक नया चेहरा चाहता था। इसके बारे में ही खुद राजस्थान रॉयल्स ने अपने पोस्ट में कहा, ‘राहुल कई सालों से राजस्थान रॉयल्स के सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। उनकी लीडरशिप ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रेरित किया, टीम में मजबूत वैल्यू जोड़े और फ्रेंचाइजी की संस्कृति पर गहरी छाप छोड़ी। फ्रेंचाइजी की संरचना की समीक्षा के दौरान, राहुल को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया।’ ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….
ये भी पढ़ें: कमबैक के लिए गेंदबाज बन गए बाबर आजम, पहली ही गेंद पर स्टार बल्लेबाज को भेजा पवेलियन
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
20 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines