Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ ने क्यों 1 सीजन के बाद ही छोड़ दिया राजस्थान रॉयल्स का साथ? पर्दे के पीछे की कहानी आई बाहर  

IPL 2026: राजस्थान की टीम ने पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर फिनिश किया। जिसके बाद अब आईपीएल 2026 की तैयारियों के पहले राहुल द्रविड़ ने राजस्थान टीम का साथ छोड़ दिया है। फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं। 

IPL 2026: टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने दोबारा राजस्थान रॉयल्स टीम का साथ पकड़ा था। आईपीएल 2025 की तैयारियों के लिए वो बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को भी साथ लाए। हालांकि इन दोनों की मौजूदगी के बाद भी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। राजस्थान की टीम ने पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर फिनिश किया। जिसके बाद अब आईपीएल 2026 की तैयारियों के पहले राहुल द्रविड़ ने राजस्थान टीम का साथ छोड़ दिया है। फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं। 

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ 

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने हेड कोच राहुल द्रविड़ का रोल बदलने का फैसला किया। मैनेजमेंट द्रविड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपना चाहता था, लेकिन राहुल ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया। टीम मैनेजमेंट हेड कोच की भूमिका में एक नया चेहरा चाहता था। इसके बारे में ही खुद राजस्थान रॉयल्स ने अपने पोस्ट में कहा, ‘राहुल कई सालों से राजस्थान रॉयल्स के सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। उनकी लीडरशिप ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रेरित किया, टीम में मजबूत वैल्यू जोड़े और फ्रेंचाइजी की संस्कृति पर गहरी छाप छोड़ी। फ्रेंचाइजी की संरचना की समीक्षा के दौरान, राहुल को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया।’ ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ