Rahul Gandhi ED Raid Post: कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड लैंडस्लाइड हादसे के पीड़ितों से मुलाकात कर वापस दिल्ली लौट चुके हैं। वायनाड में उन्होंने रात 1 बजकर 52 मिनट पर एक पोस्ट की जिसके बाद से सियासी गलियारों में यह विवाद छिड़ गया कि क्या ईडी सचमुच में राहुल गांधी के घर पर रेड करने वाली है। उनकी पोस्ट को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि उनके पास कहीं से पुख्ता जानकारी आई थी उसके बाद उन्होंने ये पोस्ट की है। वहीं कुछ कह रहे हैं कि चुनावी फायदा लेने और जनता से सहानुभूति रखने के लिए उन्होंने ये पोस्ट की है।
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पर करीबी नजर रखने वाले न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार संजीव त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी अब पूराने वाले राहुल गांधी नहीं रहे हैं। वे अब नेता प्रतिपक्ष हैं। वे देश के महत्वपूर्ण पदों पर चुने जाने वाले अधिकारियों को लेकर होने वाली कमिटियों की बैठक में शामिल होंगे। तो ऐसे में अगर उन्हें कोई जानकारी मिली है तो वो पुख्ता ही मिली होगी। ऐसा कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ये बात संसद में भी उठा सकते थे लेकिन उन्होंने अति महत्वपूर्ण सूचना होने के कारण उसे वायनाड से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
ईडी कर रही इन मामलों की जांच
संजीव त्रिवेदी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि गांधी परिवार के खिलाफ ईडी किसी मामले की जांच नहीं कर रही है। उनके खिलाफ अगस्ता वेस्टलैंड, नेशनल हेराल्ड समेत कई केस हैं। उन्होंने कहा कि ईडी अगर किसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाती है तो उससे पहले नोटिस जारी करती है। हां छापेमारी के मामलों में ऐसा नहीं होता है। ये सभी चीजें अचानक ही होती है। ऐसे में अब देखना होगा कि राहुल गांधी के इस दावे में कितना दम है?
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
11 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
14 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
18 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
22 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines