Why Opposition Questions on EVM
विज्ञापन

चुनावी नतीजों के बाद EVM पर सवाल क्यों उठा रहा विपक्ष? राजीव रंजन से समझिए

Why Opposition Questions on EVM: लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से एक बार फिर ईवीएम का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई नाॅर्थ वेस्ट से एनडीए प्रत्याशी रविंद्र वायकर की जीत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम को मोबाइल के जरिए हैक किया जा सकता है।  

Why Opposition Questions on EVM: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान विपक्ष ने ईवीएम के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। हालांकि चुनाव नतीजों में बीजेपी को कम सीटें मिलने के बाद यह शोरगुल थम गया था। लेकिन अब अचानक से फिर रविवार को राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क के ट्वीट को रिट्वीट कर सवाल उठाए हैं। हालांकि एलन मस्क ने यह टिप्पणी दुनियाभर में असफल रही ईवीएम प्रणाली को लेकर की थी। लेकिन राहुल गांधी ने मुंबई नाॅर्थ वेस्ट से शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए यह पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनाव प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होने पर लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने मुंबई नाॅर्थ वेस्ट से एनडीए सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगेश पर आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव काउंटिंग सेंटर पर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का प्रयोग किया था। पुलिस ने इस मामले में चुनाव आयोग के अधिकारी को भी अरेस्ट किया है। इस सीट से एनडीए प्रत्याशी ने इंडिया के प्रत्याशी को मात्र 48 वोटों से पराजित किया। न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि इस देश में सबसे पहले ईवीएम प्रणाली पर सवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उठाए थे। इसके बाद देश में यह ट्रेंड रहा है कि जो दल विपक्ष्ज्ञ में होता है वह दल हमेशा से ईवीएम पर निशाना साधता रहा है। वीडियो में देखें पूरा मामला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ