falseटीम में चुने जाने के बाद भी क्यों बाहर हुए सरफराज खान? सामने आई ये वजह
Author: News24 हिंदी
2025-09-01 21:52:26
This browser does not support iframes.
Sarfaraz Khan: दलीप ट्रॉफी का आगाज 28 सितंबर से हो चुका है। 2 क्वार्टरफाइनल मुकाबले भी खेले जा चुके हैं। सरफराज खान को वेस्ट जोन की टीम में जगह मिली थी। लेकिन अब वह टीम से बाहर हो गए हैं, दरअसल बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में सरफराज ने हरियाणा के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में सरफराज की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इस वजह से वह चोटिल भी हो गए थे। इस वजह से वह दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। मेडिकल टीम के अनुसार सरफराज को इस चोट से ठीक होने में 3 सप्ताह का समय लग सकता है। बुची बाबु टूर्नामेंट में सरफराज ने हरियाणा के खिलाफ शानदार 111 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन 11 के खिलाफ भी सरफराज का बल्ला खूब गरजा था। उन्होंने 138 रन बनाए थे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines