IPL 2025 - 2025-05-18T185342.816
विज्ञापन

IPL 2025: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रहे एमएस धोनी, सामने आई ये बड़ी वजह

MS Dhoni: एमएस धोनी आईपीएल 2025 के दौरान क्यों ट्रोल हो रहे हैं। इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

MS Dhoni: आईपीएल 2025 में एमएस धोनी सीएसके की ओर से कमाल कर रहे हैं। वह इस टीम की कप्तानी भी संभाल रहे हैं। हालांकि सीएसके का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है। 18 मई को आईपीएल 2025 में आरसीबी बनाम केकेआर के बीच मुकाबला खेला जाना था। लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया। इस दौरान स्टार स्पोर्ट्स के लाइव शो में हरभजन सिंह ने एमएस धोनी के फैंस की जमकर तारीफ की। भज्जी ने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी के पास असली फैंस हैं, तो वो सिर्फ धोनी हैं। बाकी तो सब पेड हैं। अब हरभजन का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद विराट कोहली के फैंस सोशल मीडिया पर एमएस धोनी को ट्रोल करने लगे। विराट कोहली फैंस नाम के कई यूजर्स ने एमएस धोनी के बारे में विवादित बातें भी सोशल मीडिया पर लिखीं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ