Virat Kohli: पिछले एक हफ्ते में भारतीय टीम को बड़े झटके लगे, जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी। रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के लिए सबसे अहम कड़ी थे। 12 मई को विराट कोहली ने संन्यास की घोषणा की। हालांकि वह इंग्लैंड दौरे पर होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन अचानक उन्होंने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। विराट के संन्यास के बाद ही सोशल मीडिया पर Boycott BCCI ट्रेंड करने लगा। दरअसल भारतीय फैंस को लगता है कि विराट ने अपने मन से नहीं बल्कि जबरदस्ती संन्यास की घोषणा की है। कुछ भारतीय फैंस विराट कोहली के संन्यास की वजह बीसीसीआई को मान रहे हैं। ऐसे में फैंस बीसीसीआई को सोशल मीडिया पर Boycott कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हो रहा Boycott BCCI? सामने आई ये वजह
Author: Alsaba Zaya
2025-05-13 18:18:02
This browser does not support iframes.
विज्ञापन
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines