META ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में सप्रेस कर दिया है. इसकी जानकारी AAP नेता ने खुद एक वीडियो शेयर कर दी है. उन्होंने अपने बयान में कहा, 'इंस्टाग्राम वालों ने मुझे नोटिस भेजा है कि मेरे अकाउंट को इंडिया में सप्रेस कर दिया गया है, रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया है. मैंने उनके यहां फोन किया और फोन करके पता करने की कोशिश की. भाई क्यों किया? लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. मैंने पूछा भाई इसको कैसे ठीक कराएं. किसी ने कुछ नहीं बताया. मैंने उनको ईमेल लिखी ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया.'

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, 'अगर मेरे साथ यह लोग ऐसा कर रहे हैं तो आपके साथ तो पता नहीं क्या कर रहे होंगे. जैसे ही मैंने इस बात को उठाया बहुत सारे लोगों के मैसेज आ रहे हैं, फोन आ रहे हैं कि हमारा अकाउंट भी सप्रेस कर दिया, हमारा अकाउंट भी सप्रेस कर दिया.'

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, 'पता चला है कि केंद्र सरकार मेटा के ऊपर, Instagram के ऊपर दबाव डाल रही है कि जो मोदी जी के खिलाफ कुछ बोले, जो इथेनॉल पर कुछ बोले, जो पेपर लीक पर कुछ बोले, उनके अकाउंट को सप्रेस कर दो. तो मेरी आप सब लोगों से गुजारिश है अगर आपका अकाउंट भी इस तरह से सप्रेस किया जा रहा है, आपको लग रहा है तो मुझे डीएम करके या कमेंट्स में लिख के भेजें. एक साथ आपके मुद्दे को भी मैं उठाऊंगा. एक साथ मिलकर हम मेटा को फोर्स करेंगे. Instagram को फोर्स करेंगे कि वह इस तरह की बदमाशी ना करें और मोदी जी के सामने इस तरह से घुटने ना टेके.'

---विज्ञापन---