हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: फेसबुक लाइव में फूट-फूट कर क्यों रोए BJP विधायक? समधी के लिए मांगी फांसी, बेटी के लिए छलका दर्द

उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी बेटी के साथ फेसबुक पर लाइव हैं और काफी भावुक है. वे बात करते-करते अचानक फूट-फूट कर रोने लगते हैं, देखें News 24 की ये वीडियो रिपोर्ट और जानें आखिर माजरा क्या है?

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की सेउता विधानसभा से BJP विधायक ज्ञान तिवारी के फूट-फूट कर रोने का वीडियो सामने आया है. विधायक अपनी डॉक्टर बेटी के साथ फेसबुक पर लाइव हुए थे. फेसबुक लाइव में उन्होंने अपने और बेटे के साथ हुई धोखाधड़ी की कहानी सुनाई. इस दौरान वे भावुक हो गए और फूट-फूट कर रोने लगे. विधायक तिवारी ने अपनी समधी अनुज त्रिवेदी पर नाम बदल-बदलकर 25 महिलाओं से शादी करने के आरोप लगाए. उन्होंने अपने समधी के कारनामे बताते हुए बेटी की शादी गलत परिवार में करने पर दुख जताया और बेटी के हर फैसले में उसका साथ देने का ऐलान किया.

2024 में हुई थी विधायक की बेटी की शादी

विधायक तिवारी ने बताया कि उनकी MBBS डॉक्टर की बेटी साल 2024 में अनुज त्रिवेद के बेटे से हुई थी. लेकिन बाद में पता चला कि अनुज त्रिवेदी ने एक नहीं कई शादियां कर रखी हैं. अनुज पर अलग-अलग नामों से कई महिलाओं से शादी और ठगी करने के आरोप हैं, जिसके चलते वह जेल भी जा चुका है. इसलिए आज हम भी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. बेटी कहेगी तो मैं उसके खिलाफ केस दर्ज करा करा दूंगा. उसने जिस तरीके से महिलाओं को ठगा है, उसके फांसी होनी चाहिए. अनुज को 24 मई को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया इतना कहते हुए विधायक तिवारी और उनकी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी रोने लगते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola