UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के प्रचार का शोरगुल आज शाम 5 बजे थम गया। चौथे चरण में यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। इसमें शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच सीटें शामिल हैं। इस बीच सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी ने इस चुनाव में पीलीभीत से वरुण गांधी के टिकट कटने को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दूसरा और कोई कारण नजर नहीं आ रहा है। वरूण लोकसभा चुनाव लड़े बिना ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वरुण का कद काफी बड़ा है और उनके भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं पार्टी के फैसले का सम्मान करती है और उसकी किसी भी तरह से चैलेंज नहीं करना चाहती।
मेनका ने आगे कहा कि कुछ लोग सांसद बनते हैं और कुछ लोग बिना सांसद बने ही राजनेता बन जाते हैं। 28 साल की उम्र में सांसद बनने के बाद से ही वरुण गांधी ने बहुत सारे लोगों का दिल जीता है। उन्होंने अर्थव्यवस्था पर किताबें लिखी हैं। उन्हें बहुत आगे जाना है। बता दें कि वरुण गंाधी पीलीभीत लोकसभा सीट दो बार सांसद रह चुके हैं। वे पिछले कई समय से सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पीलीभीत ने उनका टिकट काटकर जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
7 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
18 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines