हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए कौन करेगा ओपन? युवा खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका रोहित शर्मा के साथ कौन निभाएगा। ये सवाल अब चर्चा में आ चुका है। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज का पत्ता साफ हो सकता है।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हुंकार भर चुकी है। भारतीय टीम को पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलना है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभी भी भारत की प्लेइंग इलेवन तय नहीं है। सलामी बल्लेबाज को लेकर अभी भी पेंच फंस रहा है। माना जा रहा था कि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपन कर सकते हैं।

लेकिन अब यशस्वी का पत्ता कटता हुआ दिख रहा है। क्योंकि जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया, जबकि गिल ने भारत के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। इस लिहाज से गिल को चैंपियंस ट्रॉफी में सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिलने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola