cricket News - 2025-09-05T172551.782

Dream 11 के बाद कौन होगा भारतीय टीम का नया स्पॉन्सर? सामने आ गई नई तारीख

Dream 11: ड्रीम 11 के बाद भारतीय टीम नए जर्सी स्पॉन्सर की तलाश कर रही है। इसके लिए बोर्ड ने नई तारीख की घोषणा कर दी है।

Dream 11: ऑनलाइन गेमिंग संशोधन के बाद बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच करार खत्म हो गया है। दोनों के बीच जर्सी स्पॉन्सरशिप की डील मार्च 2026 तक के लिए थी। लेकिन दोनों का करार 6 महीने पहले ही खत्म हो गया है, क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग संशोधन के बाद ड्रीम 11 को तगड़ा झटका लगा है। अब बीसीसीआई ड्रीम 11 से डील खत्म होने के बाद नए जर्सी स्पॉन्सरशिप की तलाश कर रही है। बीसीसीआई ने बेटिंग की नए डेट पर बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड ने 16 सितंबर को बेटिंग की आखिरी तारीख तय की है। यानी किसी भी कंपनी को 16 सितंबर से पहले ही अप्लाई करना होगा। बीसीसीआई ने जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए 3 सालों की कीमत 400 करोड़ रुपये तय की है। रिपोर्ट्स की मानें तो टोयटा ने नए स्पॉन्सरशिप के लिए दिलचस्पी दिखाई है। वहीं भारतीय टीम एशिया कप में बिना किसी स्पॉन्सर के खेलेगी। ऐसा कई सालों के बाद होगा, जब किसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम बिना जर्सी स्पॉन्सरशिप के खेलने उतरेगी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ