Video: कौन थे अजमेर दरगाह के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती? जिनकी दरगाह में मंदिर होने का दावा

Who Was Khwaja Moinuddin Chishti: राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह इन दिनों सुर्खियों में है। दावा है कि संकट मोचन महादेव मंदिर के ऊपर ये दरगाह बनाई गई है। इसको लेकर सिविल कोर्ट में याचिका स्वीकार हो चुकी है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के बारे में जानते हैं।

Khwaja Moinuddin Chishti

Rajasthan News: यूपी के संभल के बाद अब राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह का मामला सुर्खियों में है। दावा है कि यह दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर के ऊपर बनाई गई है। इस दावे को लेकर हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने अजेमर की सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें दावा किया गया था दरगाह के नीचे शिवलिंग स्थापित है। यहां रोजाना पूजा अर्चना होती थी। अब फिर से हिंदुओं को यहां पूजा का अधिकार दिया जाए। अगर दरगाह के दस्तावेज हैं तो उनको रद्द किया जाए।

कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI), दरगाह कमेटी और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए थे। मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होनी है। याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता ने मामले में रिटायर्ड जज हरबिलास शारदा की किताब ‘अजमेर: हिस्टोरिकल एंड डिस्क्रिप्टिव’ का जिक्र किया था। ये दरगाह जिन ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की है, उनके बारे में जानते हैं। देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ