ipl 2025 (12)
विज्ञापन

IPL 2025: ऑरेंज-पर्पल कैप पर किसका कब्जा? जानें ताजा अपडेट्स

IPL 2025: आईपीएल 2025 में बल्लेबाज दिल खोलकर रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाज भी घातक गेंदबाजी से अपना जलवा दिखा रहे हैं।

IPL 2025: आईपीएल 2025 में सभी टीमें खूब मेहनत कर रही हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज और पर्पल कैप को लेकर भी उत्साह बना हुआ है। फिलहाल पर्पल कैप पर सीएसके के खिलाड़ी नूर अहमद का कब्जा है। वह 5 मैच में 11 विकेट ले चुके हैं। हालांकि नूर अहमद को टक्कर देने वाले कुल 4 खिलाड़ी हैं, जिसमें साई किशोर, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद और हार्दिक पांड्या हैं। ये खिलाड़ी भी 10-10 विकेट ले चुके हैं।

वहीं ऑरेंज कैप की बात करें तो निकोलस पूरन अपना कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने अब तक 5 मैच में 288 रन बनाए हैं, जबकि साईं सुदर्शन भी ठीक उनके पीछे हैं। वह 5 मैच में 273 रन बना चुके हैं। इसके अलावा मिचेल मार्श 265, जोस बटलर 202 और सूर्यकुमार यादव 199 रन बनाकर पूरन को टक्कर दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ