Wasim Khan PAK vs UAE: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान ने कदम रख दिया है. यूएई के खिलाफ टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा और पड़ोसी मुल्क ने 41 रनों से मैदान मारा. हालांकि, मैच के आगाज से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. पाकिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ खेलने के लिए तैयार नहीं थी. यूएई टीम स्टेडियम पहुंच चुकी, जबकि पाकिस्तान के प्लेयर्स होटल से बाहर तक नहीं निकले थे. पीसीबी और आईसीसी की बीच लंबी बातचीत चली, जिसके बाद पाकिस्तान ने मैच खेलने के लिए हामी भरी.
ये भी पढ़ें: PAK vs UAE: इस वजह से घुटनों पर आया PCB, अगर Asia Cup 2025 का बॉयकॉट करता तो होता इतने करोड़ का नुकसान
इस पूरे वाक्या के दौरान आईसीसी में अहम पद पर कार्यरत वसीम खान का रोल सबसे अहम रहा. यूएई के खिलाफ पीसीबी को खेलने के लिए मनाने में वसीम का बड़ा रोल रहा. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पीसीबी और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के बीच बातचीत कराई. वसीम की सूझबूझ के चलते पाकिस्तान और यूएई के बीच मैच एक घंटे की देरी से ही सही, लेकिन खेला जरूर गया. सुपर 4 राउंड में अब पाकिस्तान की भिड़ंत टीम इंडिया के साथ रविवार को होनी है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.
संबंधित खबरें
इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
13 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
19 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
22 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
23 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines