Who is Shoriful Islam: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 64 रन पर ढेर हो गई. एक समय ऐसा लगा कि बांग्लादेश की टीम बैकफुट पर चली गई है और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. लेकिन फिर बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाोरिफुल इस्लाम ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि मैच का रुख ही बदल गया. 25 वर्षीय शोरिफुल ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कंगारू टीम की कमर तोड़ी दी और 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश की मैच में वापसी करा दी.
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भले ही ऑस्ट्रेलिया ने 165 रन बना लिए, लेकिन 8 विकेट भी गंवा दिए. शोरिफुल की तेज गति, सटीक लाइन-लेंथ और घातक गेंदबाजी के सामने कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिक नहीं सका और टीम में मुश्किल में आ गई.
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम?
शोरिफुल इस्लाम बांग्लादेश के एक बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. शोरिफुल का जन्म 3 जून 2001 को बांग्लादेश के पंचगढ़ में हुआ था. वह एक किसान परिवार से आते हैं, जिनकी आय का मुख्य स्रोत खेती था. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी लगातार मेहनत और लगन से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. 6 फीट और 3 इंच की लंबी कद काठी के साथ वह अपनी तेज गति से बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हैं. शोरिफुल ने 2021 में बांग्लादेश के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 13 टेस्ट, 46 वनडे और 63 टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 27, 73 और 69 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच? जानिए फ्री में कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
15 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
22 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 day agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 day agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 days agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines