Shoriful Islam

कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले 6 विकेट लेकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 'घमंड'

Who is Shoriful Islam: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाोरिफुल इस्लाम ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि मैच का रुख ही बदल गया. शाोरिफुल ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कंगारू टीम की कमर तोड़ी दी और 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश की मैच में वापसी करा दी.

Who is Shoriful Islam: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 64 रन पर ढेर हो गई. एक समय ऐसा लगा कि बांग्लादेश की टीम बैकफुट पर चली गई है और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. लेकिन फिर बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाोरिफुल इस्लाम ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि मैच का रुख ही बदल गया. 25 वर्षीय शोरिफुल ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कंगारू टीम की कमर तोड़ी दी और 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश की मैच में वापसी करा दी.
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भले ही ऑस्ट्रेलिया ने 165 रन बना लिए, लेकिन 8 विकेट भी गंवा दिए. शोरिफुल की तेज गति, सटीक लाइन-लेंथ और घातक गेंदबाजी के सामने कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिक नहीं सका और टीम में मुश्किल में आ गई.

विज्ञापन

कौन हैं शोरिफुल इस्लाम?

शोरिफुल इस्लाम बांग्लादेश के एक बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. शोरिफुल का जन्म 3 जून 2001 को बांग्लादेश के पंचगढ़ में हुआ था. वह एक किसान परिवार से आते हैं, जिनकी आय का मुख्य स्रोत खेती था. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी लगातार मेहनत और लगन से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. 6 फीट और 3 इंच की लंबी कद काठी के साथ वह अपनी तेज गति से बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हैं. शोरिफुल ने 2021 में बांग्लादेश के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 13 टेस्ट, 46 वनडे और 63 टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 27, 73 और 69 विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ