हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: कांग्रेसी नेता शमा मोहम्मद कौन? जिसने रोहित शर्मा पर किया ट्वीट और फिर डिलीट

Shama Mohammad Controversy on Rohit Sharma: कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भड़क उठा है। तो आइए जानते हैं शमा आखिर कौन हैं?

विज्ञापन

Who is Shama Mohammad Controversy on Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने रोहित पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस का पारा चढ़ गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि कांग्रेस पार्टी ने भी शमा के बयान से किनारा कर लिया। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए सफाई दी शमा के बयान से पार्टी का कोई ताल्लुक नहीं है।

बता दें कि शमा मोहम्मद मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। पेश से डेंटिस्ट शमा 2018 में कांग्रेस पार्टी से जुड़ी थीं। इस दौरान उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया था और फिर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में शमा ने कांग्रेस के टिकट वितरण पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद से शमा सुर्खियों में आ गई थीं। देखें पूरा वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें