Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
India vs South Africa: बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि किसी खिलाड़ी को उप-कप्तान नहीं बनाया गया है। इसके अलावा सीरीज के लिए रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है।
इस टीम में रमनदीप सिंह और विजयकुमार वैशक जैसे नए चेहरे नजर आएंगे। पंजाब के रहने वाले रमनदीप ने हालिया ईमर्जिंग एशिया कप में बेहतरीन खेल दिखाया था। उनके नाम आईपीएल के 19 मैचों में 28 की औसत से 170 रन दर्ज हैं। रमनदीप आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.