PAK vs ENG: कौन है पाकिस्तान का 38 साल का सुपरस्टार, जिसके आगे चारों खाने चित हुए अंग्रेज

पाकिस्तान के 38 साल के स्पिन गेंदबाज ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। स्पिनर की घूमती गेंदों के आगे इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

Untitled design (91)

Who is Noman Ali: पाकिस्तान ने मुल्तान के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 152 रन से मात दी। पाकिस्तान के दो स्पिनर्स ने मिलकर इंग्लैंड की पूरी टीम को समेट दिया। 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंग्लिश टीम सिर्फ 144 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरी इनिंग में नोमान अली ने अपनी घूमती गेंदों से कहर बरपाते हुए इंग्लैंड के आठ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। 38 साल के नोमान के आगे इंग्लैंड का हर दिग्गज बल्लेबाज बेबस नजर आए।

घरेलू क्रिकेट में 15 साल देने के बाद नोमान ने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से 34 साल की उम्र में डेब्यू किया। नोमान अपने डेब्यू मैच में ही छाप छोड़ने में सफल रहे थे और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट अपने नाम किए थे। नोमान ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ भी दोहराया। पहली पारी में 3 विकेट लेने के बाद दूसरी इनिंग में पाकिस्तानी स्पिनर ने 8 विकेट झटके। 1987 के बाद यह पहला मौका रहा, जब पाकिस्तान के दो स्पिनर्स ने एक ही टेस्ट मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ