Who is Mohammad Sayyam: पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा से तेज गेंदबाजों का खान रहा है. वसीम अकरम से लेकर शाहीन शाह अफरीदी तक, कई दिग्गज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार और स्विंग से दुनिया भर के बल्लेबाजों को चौंकाया है. अब पाकिस्तान को एक और तेज गेंदबाज मिला है. महज 18 साल के मोहम्मद सयम ने अंडर-19 एशिया कप में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. यूएई के खिलाफ मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सयम ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में तीन विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. उनके इस प्रदर्शन ने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
कौन हैं मोहम्मद सयम?
मोहम्मद सयम का जन्म 15 मार्च 2008 को हुआ था. वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से आते हैं. यह इलाका पाकिस्तान को कई बड़े क्रिकेटर दे चुका है. इनमें शाहिद अफरीदी, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, उमर गुल और नसीम शाह जैसे नाम शामिल हैं. सयम की गेंदबाजी शैली ने उन्हें चर्चा में ला दिया है. बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की उनकी क्षमता खास नजर आती है. हालांकि, अभी उन्हें वसीम अकरम या शाहीन अफरीदी के स्तर तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना है. अगर वह इसी तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो भविष्य में सीनियर टीम का हिस्सा बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- रोहित-विराट की फील्डिंग के मुरीद हुए कोच शुभदीप घोष, IND vs NZ दूसरे वनडे से पहले जमकर की तारीफ
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
5 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
19 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
21 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 day agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 day agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 day agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines