
Video: कौन हैं Kash Patel? Donald Trump ने जिन्हें बनाया FBI का नया निदेशक
Kash Patel: काश पटेल एलएलबी हैं और इससे पहले फ्लोरिडा में पब्लिक डिफेंडर के रूप में काम कर चुके हैं।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Kash Patel: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारतीय मूल के शख्स पर अपना भरोसा जताया है। दरअसल, शनिवार को उन्होंने काश पटेल को FBI का नया निदेशक नियुक्त किया है। काश पटेल का जन्म न्यूयॉर्क में एक गुजराती अप्रवासी परिवार में हुआ था। अमेरिकी मीडिया के अनुसार काश पटेल ट्रंप के काफी करीबी हैं। इससे पहले भी कई कार्यक्रमों में उन्हें ट्रंप के साथ देखा गया है। पटेल के अमेरिका के खुफिया तंत्र पर एक किताब ‘गवर्नमेंट गैंगस्टर्स: द डीप स्टेट, द ट्रुथ एंड द बैटल फॉर अवर डेमोक्रेसी’ लिखी है, जिसने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
जानकारी के अनुसार काश पटेल के माता-पिता साल 1980 में पूर्वी अफ्रीका से न्यूयॉर्क के क्वींस में आए थे। उनके पिता गुजरात के वडोदरा के रहने वाले हैं, जो काम के सिलसिले में यूगांडा में बस गए थे। पटेल एलएलबी हैं और इससे पहले फ्लोरिडा में पब्लिक डिफेंडर के रूप में काम कर चुके हैं। बता दें काश पटेल ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी उनके साथ थे। उस समय पटेल हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष थे। फिर वह ट्रंप के कार्यवाहक रक्षा सचिव भी रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: