हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: कौन हैं IAS कन्नन गोपीनाथन? नौकरी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

Video: केंद्र सरकार की नीतियों से सहमत न होने वाले आईएएस कन्नन गोपीनाथन ने ज्वॉइन की कांग्रेस पार्टी. उन्होंने आर्टिकल 370 हटाए जाने के लिए विरोध किया था. गोपीनाथन ने इस वजह से नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन

Video: पूर्व IAS अफसर कन्नन गोपीनाथन ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है. आज दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा की मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन की है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने का विरोध किया था. इसके लिए उन्होंने साल 2019 में नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया था. उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन करते समय कहा कि हमारा देश जिस रास्ते में आगे बढ़ रहा है मुझे वह रास्ता गलत लगता है और मैं गलत के खिलाफ लड़ना चाहता हूं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया था. कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि उनकी ईमानदारी और सेवा भाव पार्टी के मिशन को और मजबूत करेंगे. पूरी खबर जानने के लिए देखें न्यूज24 का यह वीडियो…

ये भी पढ़ें-कांग्रेस में शामिल हुए धारा 370 हटाने वाले IAS, कन्नन गोपीनाथन ने बताई यह वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola