News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Danish Malewar: दिलीप ट्रॉफी 2025 में सेंट्रल जोन की भिड़ंत नॉर्थ ईस्ट जोन के साथ हो रही है। सेंट्रल जोन की तरफ से खेल रहे 21 साल के बल्लेबाज दानिश मालेवर ने अपनी शानदार बैटिंग के चलते छा गए हैं। दानिश ने 222 गेंदों का सामना करते हुए 203 रनों की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 36 चौके और एक सिक्स जमाया।
REMEMBER THE NAME, 21-YEAR-OLD DANISH MALEWAR.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 29, 2025
– Hundred in Ranji Trophy final ✅
– Double Hundred in Duleep Trophy ✅
He is making a big statement for India's batting future, a talent from Vidarbha. pic.twitter.com/mzE9H5TwND
दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में विदर्भ की ओर से दोहरा शतक जमाने वाले दानिश पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने डेब्यू मैच में ही डबल सेंचुरी लगाते हुए इतिहास रच डाला है। दानिश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।
दानिश इस मुकाम तक सिर्फ 16 पारियों में पहुंचे हैं। रणजी ट्रॉफी में भी दानिश का प्रदर्शन कमाल का रहा था। दानिश की दमदार पारी के बूते सेंट्रल जोन की टीम 532 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.