हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खालिस्तानी समर्थक Amritpal Singh कौन? पंजाब की इस सीट से लड़ेगा लोकसभा चुनाव, मां ने किया ऐलान

Amritpal Singh khalistani supporter contest lok sabha election: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। अमृतपाल सिंह की मां ने बेटे के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। अमृतपाल सिंह पंजाब की खदूर सीट से चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।

Amritpal Singh Lok Sabha Election Punjab: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह चुनावी मैदान में उतरने वाला है। अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने बेटे के चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी है। बलविंदर सिंह का कहना है कि अमृतपाल 18वें लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेगा और निर्दलीय चुनाव लड़ेगा।

बलविंदर सिंह के अनुसार अमृतपाल सिंह पंजाब की खदूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगा। अमृतपाल सिंह अभी असम की जेल में है। पिछले साल अप्रैल में पुलिस ने उसे नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत बंदी बनाया था। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का मुखिया अमृतपाल पर कई भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। वहीं खदूर साहिब की बात करें तो पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से एक है। इन सभी सीटों पर आखिरी यानी सातवें चरण में वोटिंग होगी। 1 जून को होने वाले मतदान के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola