हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलिया में हो रहे श्रेयस के इलाज का कौन उठा रहा खर्च, अय्यर की जेब पर चलेगी कितनी कैंची?

Who Spending Money Shreyas Iyer Treatment: श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट लगी थी. 27 अक्टूबर को खबर सामने आई कि अय्यर ऑस्ट्रेलिया में स्थित अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें स्प्लीन इंजरी हुई है. BCCI ने अपडेट देते हुए बताया था कि अय्यर की हालत अभी ठीक है और वो रिकवर कर रहे हैं. सवाल ये है कि अय्यर के इलाज का खर्च कौन उठा रहा है.

विज्ञापन
इलाज का खर्च अय्यर की जेब से जाएगा?

Who Taking Care Shreyas Iyer Expense: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए श्रेयस अय्यर को चोट आई थी. एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के बाद वो जमीन पर जोर से टकरा गए और उन्हें स्प्लीन इंजरी हुई. कुछ समय पहले अपडेट आया था कि अय्यर सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं. वो ICU से बाहर आ चुके हैं और BCCI ने अपडेट देते हुए बताया है कि अब वो ठीक हैं. कई लोगों के मन में सवाल होगा कि क्या इंजरी के बाद इलाज के खर्च के लिए श्रेयस की जेब पर कैंची चलेगी, या नहीं।

श्रेयस के इलाज का कौन उठा रहा खर्च?

श्रेयस अय्यर काफी गंभीर चोट का शिकार हुए हैं और उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग भी हुई थी. अय्यर की चोट को लेकर सभी चिंता में हैं. आपको बता दें कि अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं और इसी के चलते उनके पास मेडिकल इंश्योरेंस है। उनके इलाज से लेकर रिकवरी तक, सभी चीजों का खर्चा BCCI करने वाली है. श्रेयस अय्यर के लिए ऑस्ट्रेलिया में मेडिकल टीम उपलब्ध है और वहां सभी जांच का खर्चा भी BCCI करेगी. बता दें कि अय्यर के माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया भेजने का पूरा खर्च भी BCCI उठाने वाली है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- Spleen की ‘दुर्लभ’ जानलेवा चोट लगने वाले सातवें खिलाड़ी हैं श्रेयस अय्यर, पहले चोटिल प्लेयर्स की कब हुई मैदान पर वापसी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola