हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: बेन स्टोक्स या शुभमन गिल, किस खिलाड़ी को मिला 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड?

 Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रनों का अंबार लगाया। आइए जानते हैं प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड किस खिलाड़ी को मिला?

विज्ञापन

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो गया। इस सीरीज में भारत ने 2 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि इंग्लैंड ने भी 2 जीत हासिल की और 1 मैच ड्रॉ हुआ। ऐसे में सीरीज 2-2 से बराबर रही। भारत की ओर से कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 754 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 दोहरा शतक भी जड़ा था। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी उन्हें मिला। गिल के अलावा केएल राहुल ने भी 532 रन बनाए। उन्होंने 2 शतक अपने नाम किया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 516 रन बनाए। उन्होंने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और शतक बनाकर मैच ड्रॉ कराया था। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola