
भारत में कहां देखें पाकिस्तान-अफगानिस्तान का फाइनल मैच, यहां जानिए पूरी डिटेल्स
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Pakistan vs Afghanistan: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। सीरीज से यूएई का सफर खत्म हो गया है। फाइनल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने जगह बना ली है। 7 सितंबर को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत में फाइनल मुकाबला फैन कोड ऐप पर देखा जा सकता है। दोनों ही टीमें एशिया कप 2025 में भाग लेने वाली हैं। अफगानिस्तान को हल्के में नहीं आंका जा सकता है, क्योंकि इस टीम ने टी-20 में शानदार खेल दिखाया है। वहीं एशिया कप की बात करें तो यूएई इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पहला मुकाबला 9 सितंबर को खेला जाएगा। जबकि 28 सितंबर को फाइनल खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: