VIDEO: फ्री में कहां पर देखें IND vs ENG टेस्ट सीरीज? यहां जानिए पूरी डिटेल्स
Author: News24 हिंदी
Jun 16, 2025 08:02 PM IST
---विज्ञापन---
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम में इस सीरीज के लिए ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। भारत-इंग्लैंड सीरीज का आधिकारिक राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास ही है। लेकिन सोनी ने इस सीरीज का OTT राइट्स जियोस्टार से बेच दिया है। ऐसे में मोबाईल-लैपटॉप पर इस सीरीज का मजा लेने के लिए आपको जियो हॉटस्टार पर जाना होगा। खास बात ये है कि आपको इस इवेंट के लिए अलग से प्लान लेने की जरूरत नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।