हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026: भारत में कहां-कहां होने हैं बांग्लादेश के सभी मैच? देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश ने बड़ा फैसला किया है. बांग्लादेश ने आईसीसी को पत्र लिखकर वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच भारत में न खेलने का फैसला किया है. ऐसे में आइए जानते हैं तय कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेश के मुकाबले भारत में कहां-कहां होने हैं?

विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप 2026

T20 World Cup 2026 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मिलकर मेगा इवेंट की मेजबानी करने वाले हैं. हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले बांग्लादेश ने भारत में अपने सभी मैच खेलने से मना कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ये कदम खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठाए हैं. बांग्लादेश अपने सभी मैच श्रीलंकाई धरती पर खेलना चाहती है. ऐसे में आइए जानते हैं बांग्लादेश भारत में कहां-कहां मैच खेलने वाली है.

अब तक के तय शेड्यूल के मुताबिक 7 फरवरी को बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेलेगी. इसके बाद 9 फरवरी को टीम का मुकाबला इटली के खिलाफ भी कोलकाता में होगा. वहीं तीसरा मुकाबला भी बांग्लादेश कोलकाता की सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ेगी. इसके अलावा 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ बांग्लादेश लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला मुंबई में खेलने वाली है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जैकब बेथेल के शतक के बावजूद मुश्किल में इंग्लैंड, जानिए कैसा रहा सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का हाल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola