Hathral Stampede News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा उर्फ साकार नारायण हरि के सत्संग में मची भगदड़ ने 121 लोगों की जान ले ली थी। मंगलवार को हुए इस हादसे में आज यानी गुरुवार को पहली गिरफ्तारियां हुई हैं। हालांकि, बाबा कहां है यह किसी को नहीं पता है। पूरे देश को हिलाकर रख देने वाली इस घटना के लिए जितना जिम्मेदार कार्यक्रम के आयोजक हैं उतना ही जिम्मेदार प्रशासन भी है। 80,000 लोगों के लिए अनुमति ली गई थी लेकिन कार्यक्रम में ढाई लाख से ज्यादा लोग थे। इसके अलावा न तो वहां एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था थी और न ही एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स ही बनाए गए थे।
इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब जनता मांग रही है। इसी को लेकर न्यूज24 पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं से सवाल पूछे गए। इस दौरान भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल भी मौजूद थे। उनसे पूछा गया कि वैसे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई करती है। लेकिन, इस मामले में अभी तक बाबा के खिलाफ कोई ऐक्शन क्यों नहीं लिया गया है? इसके जवाब में रोहित अग्रवाल ने कहा कि बाबा के चेलों से पूछताछ की जा रही है। सब कुछ तुरंत सार्वजनिक रूप से नहीं बताया जा सकता। देखिए वीडियो।
संबंधित खबरें
बचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
9 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
10 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
13 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 day agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
2 days agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
2 days agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
2 days agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines