IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी से खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाना है। भारत ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कप्तानी दी गई है। इन सभी मैचों का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा, जबकि सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी।
इससे पहले भारत में होने वाले मुकाबले जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर प्रसारित किए जाते थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सभी मैचों के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या हेड कोच गौतम गंभीर की हुई ‘अनदेखी’, इस खिलाड़ी को लेकर कप्तान रोहित संग दिखे मतभेद