हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रिटायरमेंट के बाद रोहित-कोहली के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का क्या होगा? जानें क्या कहते हैं BCCI के नियम

Kohli-Rohit Central Contract: टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बावजूद कोहली-रोहित का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा।

विज्ञापन
Kohli-Rohit

Rohit-Kohli Central Contract: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित ने 7 मई को क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कहा, तो विराट ने 12 मई को अपने पसंदीदा फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया। कोहली-रोहित के संन्यास के बाद हर किसी के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि इन दोनों दिग्गज प्लेयर्स को मिले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का क्या होगा? क्या विराट और रोहित को दो फॉर्मेट से संन्यास लेने के बावजूद ए प्लस कैटेगिरी में ही रखा जाएगा या फिर उनका डिमोशन हो जाएगा?

दरअसल, बीसीसीआई के नियमों के हिसाब से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। यानी 2025 में मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024 के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। ऐसे में कोहली-रोहित का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बरकरार रहेगा और वह ए प्लस कैटेगिरी में ही रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें