हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Asia Cup 2025 में कैसा होगा भारतीय ओपनिंग पेयर? इन 4 बल्लेबाजों ने ठोका दावा

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। सभी मैच यूएई में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में लगभग 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये है कि एशिया कप में भारत की ओर से सलामी जोड़ी की भूमिका कौन निभाएगा? कुल 4 बल्लेबाजों ने भारत की ओर से दावा ठोका है। इन 4 खिलाड़ियों में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं। संजू और अभिषेक ने भारत के लिए टी-20 प्रारूप में शानदार खेल दिखाया है, जबकि गिल और जायसवाल भी भारत के लिए लगातार टेस्ट प्रारूप में अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में इन 4 खिलाड़ियों ने भारतीय टी-20 टीम के लिए बतौर सलामी जोड़ी के रूप में अपना दावा मजबूत किया है। हालांकि सेलेक्टर्स किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं। ये आने वाले कुछ समय में तय हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Sponsored Links by Taboola