Team India (30)
विज्ञापन

VIDEO: कितने बजे शुरू होगा मेलबर्न टेस्ट मैच? नींद की देनी पड़ेगी कुर्बानी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। यहां आप मुकाबले से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले यानी 25 दिसंबर को ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। हालांकि भारत में ये मैच देखने के लिए फैंस को नींद की कुर्बानी देनी पड़ेगी। क्योंकि भारतीय समयानुसार चौथा टेस्ट मैच सुबह 5 बजे शुरू होगा। इसके अलावा टॉस सुबह 4:30 बजे शुरू होगा।

सुबह 5 से 7 बजे के बीच पहला सेशन खेला जाएगा। इसके बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक होगा। मैच का दूसरा सेशन 7:40 से 9:40 के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 10 मिनट का टी ब्रेक होगा। बाद में तीसरा सेशन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक खेला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ