IND vs AUS सीरीज में क्या है ICC का नया Wide Ball Rule? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसे होगा फायदा

ICC new Wide Ball Rule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान आईसीसी नया नियम लेकर आई है. इस नियम के तहत गेंदबाजों को फायदा मिलने वाला है. बल्लेबाजों के लिए ये रूल घाटे का सौदा साबित होगा. क्या है ये रूल आइए जानते हैं?

cricket News (63)

ICC New Wide Ball Rule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे चल रही है. ऑस्ट्रेलिया टीम इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. इस सीरीज में आईसीसी नया नियम लेकर आई है. दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज में वाइड लाइन से पहले 2 लाइनें बनाई गई हैं.

पहले के नियम के मुताबिक अगर गेंदबाज बल्लेबाज के पैर के पास गेंदें निकालता था तो ये गेंद वाइड होती थी. लेकिन अब अगर गेंद बल्लेबाज के पैर के पास से गुजरती है और बनाई गई ब्लू लाइन के अंदर है तो ये गेंद वाइड करार नहीं दी जाएगी. आईसीसी फिलहाल इस नियम को ट्रायल बेसिस पर चला रही है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ